११४ तोपों की जरूरत
देश की सेना ने ११४ धनुष तोपों की जरूरत बताई है। योजना के मुताबिक १८ तोपें पिछले साल मिल जानी थीं, लेकिन ट्रायल में मजल में ब्लास्ट की घटना और कुछ विवाद सामने आने के बाद लक्ष्य हासिल करने में अड़चनें आईं। सूत्रों की मानें तो २०१८ तक ३६ और २०१९ में ६० तोपों का ऑर्डर पूरा किया जाना था, लेकिन योजना में कुछ देरी हो गई। जीसीएफ के जनसंपर्क अधिकारी संजय श्रीवास्तव बताते हैं कि आयुध निर्माणी बोर्ड से अगले वित्तीय वर्ष २०१८-१९ के लिए १८ धनुष तोप का इंडेंट (मांग पत्र) मिला है। उत्पादन के लिहाज से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी तरह तोप का ट्रायल भी चलता रहेगा।