25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार वाहन ने बालक को मारी टक्कर, मौत

वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया
2 min read
Google source verification
road accident death boy

road accident death boy

जबलपुर। जिले में तेज रफ्तार वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों में भारी,हल्के व दोपहिया वाहन भी शामिल है। सड़कों पर भारी वाहनों की चपेट में ज्यादातर दोपहिया वाहन चालक आ रहे हैं। वहीं वाहनों की गति अत्यधिक तेज रहने के चलते चालक अचानक किसी वाहन के सामने आने पर उसे संभाल नहीं पाते हैं और वाहनों की टक्कर हो जाती है। सड़क दुर्घटना रोकने के लिए जब तक तेज रफ्तार के वाहनों की गति पर रोक नहीं लगाया जाता है तब तक सड़क दुर्घटना को नहीं रोका जा सकता है। कहने को तो पुलिस बल तैनात रहता है लेकिन पुलिस द्वारा वाहनों की तेज गति को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया जाता है। शहर के चौराहों पर तैनात पुलिस बल के सामने ही वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए निकल जाते हैं।


रास्ते में बालक की हो गई मौत

खितौला थाना से करीब पचास मीटर की दूरी पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार वाहन ने बालक को टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बालक उछलकर काफी दूर जा गिरा। तेज बारिश के चलते वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया। बालक को इलाज के लिए सिहोरा अस्पताल लाया गया। सिर में गंभीर चोटें आने पर उसे मेडिकल रैफर कर दिया, लेकिन रास्ते में बालक की मौत हो गई। एएसआई आरबी मिश्रा ने बताया कि वन विभाग कार्यालय के पास वार्ड-15 निवासी राजेश पटेल का भांजा राजकुमार पटेल (11) उनके साथ रहता था। रात करीब 8.30 बजे तेज बारिश के चलते वह छाता लेकर पैदल घर लौट रहा था। उसी समय खितौला तरफ से आए तेज रफ्तार वाहन ने राजकुमार को टक्कर मार दी। तेज बारिश होने पर बालक काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। सूचना पर बालक को सिहोरा अस्पताल से मेडिकल ले जा रहे थे, लेकिन उसकी मौत हो गई।