2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RSS प्रांत सेवा प्रमुख योगेंद्र सिंह योगी का कोरोना वायरस से निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रांत सेवा प्रमुख योगेंद्र सिंह योगी का कोरोना संक्रमण के चलते शनिवार देर रात निधन हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 Jul 2020, 2:59 PM IST

news

RSS प्रांत सेवा प्रमुख योगेंद्र सिंह योगी का कोरोना वायरस से निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

जबलपुर/ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रांत सेवा प्रमुख योगेंद्र सिंह योगी का कोरोना संक्रमण के चलते भोपाल पहुंचते हुए एंबुलेंस में शनिवार देर रात करीब 11.30 बजे निधन हो गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका शहर के सिटी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां शनिवार को उनका स्वास्थ अधिक बिगड़ने के कारण उन्हें देर रात भोपाल रेफर किया गया था, राजधानी पहुंचने से पहले रास्ते में उनकी मौत हो गई।

पढ़ें ये खास खबर- 10 दिनों में सैकड़ों लोगों के संपर्क में आए संक्रमण का शिकार शिवराज, शक के दायरे में कई दिग्गज


यहां आई थी रिपोर्ट पॉजिटिव

बता दें कि, जबलपुर में पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का कोरोनावायरस टेस्ट कराया गया था। परिणाम स्वरूप कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संक्रमित पाए गए थे। योगेंद्र सिंह भी इसी प्रक्रिया में संक्रमित पाए गए थे।

पढ़ें ये खास खबर- MP Corona Update : 26210 पहुंचा मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 791 ने गवाई जान


राजधानी पहुंचने से पहले रास्ते में ली अंतिम सांस

जबलपुर से भोपाल लाते समय राजधानी पहुंचने के करीब 25 किलोमीटर पहले एंबुलेंस में ही संघ पदाधिकारी ने दम तोड़ दिया। बता दें कि, योगेंद्र सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हुई जांच में सामने आया था कि, वो आरएसएस के केशव कुटी कार्यालय में अन्य कार्यकर्ताओं के साथ संक्रमित हुए थे। भाजपा नेता दीपंकर बैनर्जी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 26 जुलाई रविवार को जबलपुर में कोरोना प्रोटोकाल के तहत किया जाएगा। बताते चलें कि, योगेंद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को आगे बढ़ाने में समर्पित किया।