
special trains on holi
जबलपुर। इस बार रंग-गुलाल के त्यौहार पर आने-जाने की दिक्कत कुछ कम हो जाएगी। पमरे ने तीन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। हालांकि इसमें मुख्यालय के जबलपुर रेल मंडल से एक भी ट्रेन शामिल नहीं है पर एक ट्रेन ऐसी है जो जबलपुर से होकर गुजरेगी। एक स्पेशल ट्रेन हबीबगंज से पटना के बीच चलाई जाएगी। इसके अलावा 1 मार्च को भोपाल से लखनऊ और 25 एवं 28 मार्च को हबीबगंज से रीवा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा भी की है। इधर रेलवे ने कोयम्बटूर स्पेशल को एक्सटेंशन दे दिया है और उसका समय भी बदल दिया है। परिवर्तित समय १७ फरवरी से लागू होगा।
हबीवगंज-पटना ट्रेन आएगी जबलपुर
पश्चिम मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए होली के समय तीन ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। इनमें गाड़ी संख्या 01657 स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी को हबीबगंज से पटना के बीच चलाई जाएगी। 17 कोच की यह ट्रेन हबीबगंज से शाम 4.30 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 9.50 बजे जबलपुर आएगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 10 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में स्पेशल ट्रेन 1 मार्च को दोपहर 1 बजे पटना से रवाना देर रात 1 बजे जबलपुर और सुबह 7.50 बजे हबीबगंज पहुंचेगी। पश्चिम मध्य रेलवे ने इसके अलावा 1 मार्च को भोपाल से लखनऊ और 25 एवं 28 मार्च को हबीबगंज से रीवा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा भी की है।
कोयम्बटूर स्पेशल को एक्सटेंशन, समय भी बदला
इधर जबलपुर- कोयम्बटूर के बीच चलने वाली ०२१९७/०२१९८ सुपरफास्ट स्पेशल टे्रन के संचालन की अवधि बढ़ा दी गई है। अब यह ट्रेन नौ जून तक चलेगी। रेलवे बोर्ड ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिया है। इस टे्रन की समय-सारणी में भी परिवर्तन किया गया है। इसका परिवर्तित समय १७ फरवरी से लागू होगा। सीपीआरओ गुंजन गुप्ता ने बताया कि विंध्याचल एक्सप्रेस की समय सारणी में भी बदलाव किया गया है। यह परिवर्तन १७ जून से लागू होगा।
Published on:
21 Feb 2018 02:09 pm
