2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

shankaracharya स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती अस्वस्थ, अस्पताल में भर्ती

- शंकराचार्य को सांस लेने में हो रही है परेशानी, जबलपुर अस्पताल में आईसीसीयू में भर्ती किया गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 24 Jan 2018, 10:36 AM IST

swami swaroopanand saraswati admitted in hospital

swami swaroopanand saraswati admitted in hospital

जबलपुर। द्वीपीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंदजी सरस्वती अचानक अस्वस्थ्य हो गए हैं। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें इलाज के लिए श्रीधाम झोतेश्वर के परमहंसी आश्रम से जबलपुर लाया गया। यहां उन्हें जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आईसीसीयू में रखकर उनका इलाज किया जा रहा है। डाक्टर्स ने उनकी हालत फिलहाल ठीक और स्थिर बताई है। शंकराचार्य के अस्वस्थ्य होने की खबर सुनकर बड़ी संख्या में उनके भक्त और समर्थन अस्पताल आ पहुंचे। उनके शिष्यों ने यह भी बताया कि स्वामी स्वरूपानंद पूरी तरह स्वस्थ हैं, उन्हें कोई खास परेशानी नहीं हुई है। शिष्यों के मुताबिक शंकराचार्य यहां नियमित जांच के लिए आए हैं। लगातार आ रहे भक्तों के कारण उन्हें परेशानी न हो इसलिए आईसीसीयू में रखा गया है। ९४ साल के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद हाल ही में वे कटनी और जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे।


शाम को बढ़ी बीमारी
द्वारका और ज्योतिष के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती इन दिनों श्रीधाम-गोटेगांव के पास झौतेश्वर स्थित परमहंसी आश्रम में हैं। वसंत पंचमी के मौके पर आश्रम में माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर में विशेष पूजा-पाठ-आराधना चल रही है। शंकराचार्य भी इस आराधना में शामिल हुए। मंगलवार की शाम वे अचानक अस्वस्थ हो गए। उन्हें इलाज के लिए तुरंत झोतेश्वर से जबलपुर लाया गया। उन्हें जबलपुर अस्पताल में आईसीसीयू में दाखिल किया गया है। बताया गया कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है।


नियमित जांच के लिए आए
दूसरी ओर अस्पताल पहुंचे उनके शिष्यों का कहना है कि महाराजश्री नियमित जांच के लिए यहां आए हैं। शंकराचार्य समर्थकों और भक्तों के लगातार आने से उन्हें परेशानी न हो इसलिए आईसीसीयू में रखा गया है। शिष्यों ने शंकराचार्य को पूरी तरह स्वस्थ बताया। गौरतलब है कि ९४ साल के होने के बाद भी शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद लगातार सक्रिय बने रहते हैं। हाल ही में वे कटनी और जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे।