Lok Sabha Election 2024: नई सरकार चुनने आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान बस्तर में शुरू हो गया है। पहले चरण में देश के 102 लोकसभा सीटों में वोटिंग हो रही है। जिसमें बस्तर भी शामिल है जहां आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। बस्तर के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने अपना पहला वोट डाला है। वोट डालने के बाद लखमा ने जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस इस सीट पर डबल मार्जिन से चुनाव जीतेगी और हम नगरनार को बचाने के लिए ही चुनाव में खड़े हुए है। बता दें कि कवासी लखमा अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे हुए थे।