Bastar News: नगर निगम जगदलपुर की वेबसाइट पर सिटीजन चार्टर का एक स्कैन पन्ना वर्षों से नजर आ रहा है। इधर आवेदकों का कहना है कि आनलाइन आवेदन देने के बावजूद उन्हें नगर निगम के चक्कर लगातार लगाने पड़ते रहते हैं। इनमें भवन अनुज्ञा, नल कनेक्शन, राशन कार्ड, मुयमंत्री पेंशन योजना, निश्क्तजन पेंशन योजना जैसी एक दर्जन योजनाएं शामिल हैँ। जिनके आवेदन महीनों तक अटके रहते हैं।