29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election 2023: पहली बार बने संगवारी बूथ में महिलाओं की चली

CG Election 2023: विधानसभा में ऐसे 10 बूथ बनाए गए थे। सभी विधानसभा में 10-10 बूथ महिलाओं के जिम्मे सौंपे गए थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 8 Nov 2023, 4:22 PM IST

CG Election 2023: For first time, women walked in the Sangwari booth

पहली बार बने संगवारी बूथ में महिलाओं की चली

जगदलपुर। CG Election 2023: विधानसभा में ऐसे 10 बूथ बनाए गए थे। सभी विधानसभा में 10-10 बूथ महिलाओं के जिम्मे सौंपे गए थे। महिला कर्मियों ने इस काम को पूरे उत्साह के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया। विधानसभा चुनाव की ट्रेनिंग के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी समय-समय पर संगवारी बूथ की महिला कर्मियों का हौसल बढ़ाते दिख रहे थे। वह हौसला पूरी तरह से बरकरार नजर आया। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ दिनभर ड्यूटी की और लोगों का मतदान करवाया। महिलाओं को ड्यूटी करते देख वोटर्स भी उत्साहित नजर आए और उन्होंने कहा कि पिंक बूथ की संख्या आगे और बढ़ानी चाहिए। यह महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

यह भी पढ़े: CG Election 2023: लोकतंत्र का टीका लगवाने लगी रही लंबी कतार

दोपहर करीब 12 बजे पत्रिका की टीम शहर के आमचो बस्तर क्लब में बनाए गए संगवारी बूथ में पहुंची। यह बूथ सबसे अलग था। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर सुरक्षा से लेकर मतदान करवाने की बाकी की व्यवस्था तक में सिर्फ महिलाएं ही तैनात थीं। ऐसे पहली बार हुआ जब पूरा बूथ ही महिलाओं के जिम्मे था।

इस बूथ में कई आकर्षक कटआउट लगाए गए

आमचो बस्तर क्लब को वोटर्स पार्क की थीम पर तैयार किया गया था। यहां पर तरह-तरह के वोङ्क्षटग से जुड़े कटआउट््स लगाए गए थे। जिनके पास खड़े होकर लोगों ने अपनी तस्वीरें खिंचवाते हुए यादें संजोई। लोगों ने कहा कि यहां पर जिस तरह की व्यवस्था की गई है वैसी व्यवस्था अन्य केंद्रों पर की जाए तो लोगों में वोङ्क्षटग को लेकर और भी ज्यादा उत्साह बढ़ेगा। यहां पर मौजूद कटआउट््स को देखकर अन्य केंद्रों के लोग भी यहां पहुंचे और तस्वीरें खिंचवाई।

यह भी पढ़े: CG News: एक अवैध प्रकरण पर कार्यवाही नहीं हुई तो बगल में एक और प्लाटिंग