25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Jagdalpur / CG Monsoon: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव, अगले 2 दिनों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, IMD latest update

CG Monsoon: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव, अगले 2 दिनों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, IMD latest update

CG Monsoon: बंगाल की खाड़ी में कुछ नये सिस्टम एक साथ एक्टिव होने के कारण मौसम विभाग IMD ने अगले 2 दिनों के लिए बारिश आंधी-तूफान होने की चेतावनी जारी की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 18 May 2025, 10:53 AM IST

CG Monsoon: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव, अगले 2 दिनों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, IMD latest update

CG Monsoon: बस्तर का मौसम इस वक्त सुहावना बना हुआ है। हर शाम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। प्रदेश में सबसे कम गर्मी इस वक्त जगदलपुर में ही पड़ रही है। शनिवार शाम भी शहर में बारिश हुई। यहां का औसत तापमान मई के महीने में भी 35 डिग्री तक सीमित है।

CG Monsoon: बस्तर के मौसम का मिजाज

शनिवार को मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि दक्षिण पूर्व मानसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान द्वीप के शेष हिस्से के अलावा मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग में अगले दो से तीन दिनों में सक्रिय हो सकता है। (CG Weather) ऐसी स्थिति में बस्तर के मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: CG Monsoon Update: कहर बरपा रहा मानसून, आकाशीय बिजली की चपेट में आए 15 मजदूर, 3 की हालत नाजुक

न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री

CG Monsoon: इसके अलावा एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक पूर्वी उत्तर, प्रदेश बिहार, उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। (CG Weather) इस वजह से भी बारिश की स्थिति बन रही है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री पर रहा।