
CG News: कोतवाली पुलिस ने एनएच 30 में आमागुड़ा चौक में तीन युवकों को गांजा तस्करी के लिए बस का इंतजार करते रंगे हाथ पकड़ा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि एक मोटर सायकल में सवार तीन युवक 4 बैग में अवैध रूप से गांजा का तस्करी करने के लिए आमगुड़ा चौक में बस का इंतजार करने की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा लालबाग आमागुडा चौक पहुंचकर तीन गांजा तस्कर रवि कुमार निवासी राजस्थान, सिन्टु कुमार हरियाणा एवं सकरंजन राय निवासी ओडिशा को पकड़ा।
CG News: पुलिस द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर 30.84 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक दो युवक उक्त गांजा ओडिशा से अपने राज्य लेकर जा रहा था। बरामद 30.84 किलो गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 3.8 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस. एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
CG News: इनके पास रखे तीनों बैग की तलाशी की गई, जिसमें गांजा मिला। पूछताछ में रवि कुमार ने बताया कि सुखरंजन राय से संपर्क कर 30 किलो गांजा खरीदने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए ऑनलाइन दिया था। अपने दोस्त सिन्टु कुमार से बात कर गांजा खरीदने बस्तर आने कहा था। फिर 30 किलो गांजा लेकर जगदलपुर से रायपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Updated on:
23 Mar 2025 03:34 pm
Published on:
23 Mar 2025 03:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
