
CG News: भाजपा के संगठन चुनाव के बाद हो रही नियुक्तियों को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। कुछ दिन पहले लोहांडीगुड़ा में असंतोष के बाद मंडल कार्यालय में ताला जड़ दिया गया था। अब बस्तर मंडल से भी ऐसा ही मामला आया है।
यहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को नियम के विपरीत बताया है। भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं को भेजे शिकायती पत्र में कहा गया है कि बस्तर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एंव प्रदेश संगठन के आदेशों व निर्देशों के विपरीत मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि संगठन ने तय किया था कि 45 वर्ष से अधिक के व्यक्ति की नियु़क्ति नहीं की जाएगी लेकिन ऐसा किया गया है। लगातार 10 वर्षों तक सक्रिय सदस्य होने की बाध्यता थी, संगठन में कम से कम 2 कार्यकाल का अनुभव होना चाहिए। लेकिन इन नियमों के विपरीत नियुक्ति की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि पार्टी के नियम के अनुसार बस्तर मण्डल में अध्यक्ष का चुनाव होना चाहिए।
CG News: दरअसल, भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर बवाल के बाद कई मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया है। पार्टी के नेता ही नियुक्ति को लेकर सवाल खड़ा कर रहे थे कि नियमों को ताक पर रखकर नियुक्तियां की गई है। कार्यकर्ताओं ने कई विधायकों पर आरोप लगाया था कि अपने लोगों को तरजीह देने के लिए जो सक्रिय सदस्य नहीं है उन्हें भी मंडल अध्यक्ष बना दिया गया है।
Updated on:
28 Dec 2024 01:04 pm
Published on:
28 Dec 2024 01:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
