
CG Politics: महापौर सफीरा साहू ने कांग्रेस की ओर से लगातार उन पर लगाए जा रहे आरोपों पर कहा है कि कांग्रेसी उन्हें तब भी प्रताड़ित कर रहे थे जब वे कांग्रेस में थीं और अब भी कर रहे हैं। महापौर ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब में कांग्रेस में भी तब मानसिक रूप से बहुत परेशान करते थे।
यही वजह थी कि मैंने पार्टी छोड़ी और भाजपा में शामिल हो गई। सफीरा ने कहा कि ये लोग अब निगम के काम पर सवाल उठा रहे हैं। जब मैं कांग्रेस में थी तो क्यों सवाल नहीं उठाया गया? तब क्यों किसी काम को लेकर नहीं कहा गया? मुझ पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो सरासर गलत हैं। ये सही है कि कांग्रेस पार्टी में किसी का सम्मान नहीं है।
CG Politics: दरअसल, कुछ दिन पहले बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने जगदलपुर मेयर सफीरा साहू पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा था कि 1 करोड़ 99 लाख रुपए के नाला निर्माण काम में भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
निर्माण की स्वीकृति कहीं और की है और नक्शा कहीं और का लगाया गया है। उन्होंने कहा था कि महापौर अनैतिक तरीके से कार्य करवा सिर्फ जनता के पैसों का बंदरबांट कर रही है। जिसकी जांच होनी चाहिए।
भाजपा की सदस्यता को लेकर घरों में झगड़े होने का एक मामला सामने आया है। जहां पिता कांग्रेसी तो बेटा भाजपा समर्थक है। वहीं सास-बहू में भी खींचतान देखी गई। यहां पढ़ें पूरी खबर…
Updated on:
31 Oct 2024 01:00 pm
Published on:
31 Oct 2024 12:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
