CG Winter Weather: रात में भी 18 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान होने पर ज्यादातर लोगों ने स्वेटर-जैकेट उतार दिए हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक-दो दिन में ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं फेंजल तूफान के प्रभाव के समाप्त होने के बाद बुधवार से मौसम साफ होने लगा है, जिसके चलते रात के तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।