
CG News: परपा थाना क्षेत्र के ग्राम छोटे आरापुर में रहने वाली युवती से एनएमडीसी में गाड़ी लगाने की बात कर एक युवक ने कार फायनेंस करवाकर वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक यशवंती कश्यप पिता सदन राम कश्यप 32 वर्ष निवासी ग्राम छोटे आरापुर जो सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र छिन्दगढ में स्टाफ नर्स है।
उसने बताया कि एक वर्ष पहले 20 अक्टूबर 2023 को पहचान के ग्रेसन पाणी उर्फ जॉन ने उसे एनएमडीसी में कार लगाने से पैसा मिलने की बात कही। स्टाफ नर्स ग्रेसन के बातों में आकर 20 अक्टूबर 2023 को मारूती शो रूम से मारूती स्विप्ट कार अपने नाम पर फायनेंस कराया। उक्त कार शोरूम से ही ग्रेसन पाणी उर्फ जॉन लेकर चला गया।
ग्रेसन के द्वारा लगभग 7-8 किस्त 15,100 रूपये पटाया गया। बाद में किस्त पटाना बंद कर दिया स्टाफ नर्स के द्वारा फोन लगाने से फोन स्विच लगातार आने लगा। (Chhattisgarh News) स्टाफ नर्स की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 406 आईपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
CG News: स्क्रैप चोरी ने एनएमडीसी की सुरक्षा में बड़ी चूक को उजागर किया है। करोड़ों के सामान की निगरानी के लिए एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
CG News: आदिवासी अब आर पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। मुआवजा देने में एनएमडीसी ने रुचि नहीं दिखाई, जिसके चलते पिछले तीन दिनों से आदिवासी ग्रामीण विश्राम भवन में डेरा जमाए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
Updated on:
4 Dec 2024, 3:01 PM IST
Published on:
4 Dec 2024, 1:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.