26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटीयों ने खोला मौत का राज, बोलीं – पापा को शक था माँ किसी और के साथ.. इसलिए किया ये काम

पत्नी के चरित्र पर था संदेह, मक्के के खेत में मिला पुलिस को मृतिका का शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 18 Aug 2019, 6:57 PM IST

Crime

बेटीयों ने खोला मौत का राज, बोलीं - पापा को शक था माँ किसी और के साथ.. इसलिए किया ये काम

बस्तर। हमारे समाज में पति और पत्नी के रिस्ते को पवित्र और अटूट माना जाता है। आज के इस कलियुग में अब वह पुरानी बात होती नज़र आ रही है। आए दिन मियां- बीवी के बीच के झगड़े अब सामाजिक होने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला परपा थाना में दर्ज हुआ है जहा एक पति ने अपने पत्नी के चरित्र पर शक कर उसे मौत के घाट उतार दिया।परपा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े बोदल के सोनसिंग ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है।उक्त मामले में पुलिस ने 302 के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया है।

तलाकशुदा महिला का 2 साल तक करता रहा बलात्कार, लिफ्ट देने के बहाने हुई थी मुलाकात

जब 14 अगस्त की शाम सोनसिंग घर पहुंचा तो सविता को घर पर न पाकर आग बबूला हो गया। उसने घर पर रखी कुल्हाड़ी और टार्च लेकर उसे गांव में ढूंढने के लिए निकला। इस दौरान उसकी तीनों बेटिया संगीता, गीता (14) और अनीता बघेल (12) घर पर ही मौजूद थी।बेटियां बताते हैं आरोपी पिता हाथ में कुल्हाड़ी और लाल रंग का टार्च लेकर तुम्हारी मां को जान से मारूंगा कहकर घर से निकला था।

सनकी: मर्डर के बाद शव ले गया घर, डेड बॉडी के साथ बिताई पूरी रात, फिर जो हुआ...

महिला भूल गई दरवाजा बंद करना, जब आधी रात टूटी नींद तो अर्धनग्न खड़ा था ये शख्स

रात करीब 11 बजे जब सोनसिंग घर वापस आया। उसका कुल्हाड़ी खून से सना था। जब तीनों बेटियों ने पूछा मां कहां है और उकने साथ आपने क्या किया। तब सोनसिंग ने कहा कि तुम्हारी माँ को जान से मार दिया हूॅं। उसकी लाश भुट्टे की खेत में पड़ी है। यह सुनकर तीनों बेटियां वारदात स्थल पर पहुंचकर अपनी मां को मृत पाया। उसके गले व सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था।

भारत के ये जगह सितम्बर में हो जाते हैं सस्ते, घूमने के लिए बना सकतें हैं अच्छा टूर प्लान

पुलिस थाने में जाकर मामले की जानकारी दी। इधर सोनसिंग घर से फरार हो चुका था। पुलिस ने खोजबीन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की बेटियों का कहना है कि उसका पिता शराब का आदि था। सेंनसिंग अपनी पत्नि के चरित्र पर संदेह करता था। शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट किया करता था। उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि एक दिन उनकी मां की जान ही लेगा।

Click & Read More Chhattisgarh Crime News.