lakhpati Didi Scheme : ये सभी महिलाएं बैंक लिंकेज, सीआईएफ, आरएफ तथा सीईएफ राशि लेकर विविध आजीविका गतिविधियां संचालित कर लखपति बन रही हैं और आजीविका सम्बन्धी कार्यों के नये-नये तरीकों के बारे में जानकारी अन्य दीदियों को प्रदान कर रही हैं। (lakhpati Didi Scheme) इसी सफलता के फलस्वरूप बीते 11 मार्च 2024 को नई दिल्ली में आयोजित देश के प्रधानमंत्री के लखपति दीदी शुभारंभ कार्यक्रम में जिले के स्व-सहायता समूहों की दीदियां गोमती कश्यप, पीलमनी बघेल एवं जमबत्ती कश्यप को सम्मिलित होने का सुअवसर मिला।