15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूलरथ की दूसरी परिक्रमा हुई पूरी, ग्रामीणों ने खींचा रथ

phoolrath ceremony In Jagdalpur: नवरात्रि की तृतीया को बस्तर दशहरा विधान के तहत फूलरथ की दूसरी परिक्रमा पूर्ण हुई।
less than 1 minute read
Google source verification
Second circumambulation of Phoolrath completed In Jagdalpur

फूलरथ की दूसरी परिक्रमा हुई पूरी

जगदलपुर। phoolrath ceremony In Chhattisgarh: नवरात्रि की तृतीया को बस्तर दशहरा विधान के तहत फूलरथ की दूसरी परिक्रमा पूर्ण हुई। इस रथ को खींचने के लिए 28 गांवों के 400 ग्रामीण शहर पहुंचे हैं। गेंदा के फूलों से सजाए गए।

यह भी पढ़े: लैंडस्लाइड वाली जगह डीआरएम, पता चला लगातार धंसक रही पहाड़ी इसलिए हो रही देरी

इस रथ में कल की तरह मां दंतेश्वरी का छत्र विराजित किया गया। दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी कृष्णकुमार पाढ़ी छत्र लेकर रथ की चौकी में बैठे। जिसके बाद ग्रामीणों रथ को मावली माता मंदिर के चक्कर लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग दंतेश्वरी मंदिर में रथ परिक्रमा को देखने पहुंचे। मंदिर की सजावट और रथ की तस्वीर और वीडियो मोबाइल लेते रहे। इस दौरान व्यवस्था में लगे पुलिस जवान, बस्तर दशहरा समिति और टेंपल कमेटी के पदाधिकारी तथा रथ खींचने वाले ग्रामीण ही नजर आए।

यह भी पढ़े: पांच माह से काम बंद, ठेकेदार पर कार्रवाई के बजाए केवल थमा रहे नोटिस