8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: नक्सलगढ़ के लोगों ने पहली बार देखी रायपुर, गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, दिखा गजब का उत्साह

CG News: बीजापुर में माओवादी आतंक से जूझ रहे बीजापुर जिले के पालनार कैंप के आसपास के 31 युवाओं ने पहली बार राजधानी रायपुर का दौरा किया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 26 Aug 2024, 2:39 PM IST

amit shah

CG News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादी आतंक से जूझ रहे बीजापुर जिले के पालनार कैंप के आसपास के 31 युवाओं ने पहली बार राजधानी रायपुर का दौरा किया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने इन युवाओं से बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुयमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुयमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, और वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे।

CG News: युवाओं ने रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन, महानदी भवन मंत्रालय, मीवान स्टील प्लांट, मैग्नेटो माल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। इनमें से अधिकांश युवाओं के लिए यह रायपुर का पहला दौरा था, जिससे उनमें नया उत्साह देखा गया। इन युवाओं ने बताया कि वे औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसरों से परिचित होकर काफी प्रेरित महसूस कर रहे हैं। अब वे रोजगार आधारित गतिविधियों में संलग्न होकर अपने भविष्य को संवारने के लिए तैयार हैं। 23 अगस्त को रायपुर पहुंचे ये युवा गंगरेल बांध का दौरा करने के बाद कल वापस बीजापुर लौट जाएंगे।

यह भी पढ़ें: CG News: चरण दास महंत, केदार कश्यप समेत कई दिग्गजों ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

CG News: युवाओं में नये उत्साह का दिख रहा संचार

बीजापुर जिला प्रशासन की पहल पर पालनार कैंप के पास के इन गांवों के बच्चों को राजधानी रायपुर में औद्योगिक विकास सहित रोजगार के क्षेत्र में नये नये अवसर एवं विकास की सभी गतिविधियों से परिचित कराया गया है। इससे इन युवाओं में नये उत्साह का संचार दिख रहा है। ये युवा अब रोजगार मूलक गतिविधियों से जुड़कर अपना नया और सुंदर भविष्य बनाना चाहते हैं।

नियद नेल्लानार योजना के तहत मिल रहा लाभ

नियद नेल्लानार योजना के तहत सड़क, बिजली, पानी, राशन, स्कूल, अस्पताल और आंगनबाड़ी जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। बीजापुर जिले के 33 गांवों में इस योजना के तहत माओवादी प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं में विकास की नई उमीदें जागी हैं।