
Lok Sabha Elections 2024 : जयपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की 12 लोकसभा क्षेत्रों के लिए गुरुवार को अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई। पहले चरण के लिए 2 करोड़ 54 लाख 29 हजार 610 मतदाता हैं, जिनमें से 1.20 करोड़ से अधिक महिलाएं हैं। सबसे अधिक 22,87,350 मतदाता जयपुर लोकसभा क्षेत्र में हैं, जबकि दौसा लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 18,99,304 मतदाता हैं। 100 वर्ष से अधिक उम्र के सबसे अधिक 1802 मतदाता झुंझुनूं क्षेत्र में है। जिनमें 120 वर्ष से अधिक उम्र के 13 मतदाता भी शामिल हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रथम चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों से संबंधित यह जानकारी दी। इन मतदाता सूचियों के अनुसार पहले चरण में 18-19 वर्ष के 7,98,520 मतदाता हैं, जो लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। इस बार पहले चरण में शामिल 12 क्षेत्रों में पिछले चुनाव के समय 2 करोड़ 31 लाख 79 हजार 625 मतदाता थे, जो 22.5 लाख बढ़ोतरी के साथ अब 2 करोड़ 54 लाख 29 हजार 610 हो गए हैं।
उधर, प्रदेश में होम वोटिंग के लिए वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग मतदाता बढ़-चढ़कर पंजीकरण करा रहे हैं। होम वोटिंग के प्रति अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 68 हजार के पार पहुंच गया है, जिनमें 51,230 वरिष्ठ नागरिक और 16,735 दिव्यांग शामिल हैं। द्वितीय चरण के क्षेत्रों में होम वोटिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अभी जारी है।
| श्रेणी | वर्ष 2024 | वर्ष 2019 | वृद्धि |
| कुल मतदाता | 2,54,29,610 | 2,31,79,625 | 22,49,985 |
| पुरूष - | 1,33,99,914 | 1,22,53,641 | 11,46,273 |
| महिला - | 1,20,29,392 | 1,09,25,858 | 11,03,534 |
| थर्ड जेंडर - | 304 | 126 | 178 |
| मतदान केंद्र - | 24,370 | 23,783 | 587 |
| निर्वाचन क्षेत्र | वर्ष 2024 | वर्ष 2019 | वृद्धि |
| गंगानगर | 21,02,002 | 19,41,656 | 1,60,346 |
| बीकानेर | 20,48,399 | 18,49,433 | 1,98,966 |
| चूरू | 22,13,187 | 20,10,464 | 2,02,723 |
| झुंझुनू | 20,68,540 | 19,08,887 | 1,59,653 |
| सीकर | 22,14,900 | 20,24,830 | 1,90,070 |
| जयपुर ग्रामीण | 21,84,978 | 19,43,486 | 2,41,492 |
| जयपुर | 22,87,350 | 21,25,718 | 1,61,632 |
| अलवर | 20,59,888 | -18,73,618 | -1,86,270 |
| भरतपुर | 21,14,916 | 19,34,176 | 1,80,740 |
| करौली-धौलपुर | 19,75,352 | 18,05,657 | 1,69,695 |
| नागौर | 21,46,725 | 19,24,567 | 2,22,158 |
| दौसा | 18,99,304 | 17,26,376 | 1,72,928 |
लोकसभा क्षेत्र- अब प्रत्याशी
गंगानगर : 9
बीकानेर : 9
चूरू : 14
झुंझुनूं : 8
सीकर : 16
जयपुर ग्रामीण : 17
जयपुर : 14
अलवर : 10
भरतपुर : 6
करौली- धौलपुर : 4
दौसा : 7
नागौर : 10
Published on:
29 Mar 2024 07:23 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
