8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Forecast : जारी रहेगा मानसून पर ब्रेक, ट्रफ लाइन हुई शिफ्ट… जानें फिर कब से बरसेंगे मेघ

Weather Forecast: प्रदेश में 3-4 दिन से चल रहा मानसून पर ब्रेक अभी और जारी रहेगा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन औसत से उत्तर की ओर (हिमालय की ओर) शिफ्ट हो चुकी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 9 Aug 2023, 8:53 AM IST

mausam.jpg

जयपुर। Weather Forecast: प्रदेश में 3-4 दिन से चल रहा मानसून पर ब्रेक अभी और जारी रहेगा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन औसत से उत्तर की ओर (हिमालय की ओर) शिफ्ट हो चुकी है। जिसके कारण मानसून कमजोर हुआ है। अब अगले एक सप्ताह तक मानसून पर ब्रेक जारी रहेगा।

अगले 3-4 दिन ज्यादातर जिलों में अपेक्षाकृत तेज दक्षिण-पश्चिमी हवा 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे चलेंगी। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ स्थान पर 10 और 11 अगस्त को हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें : Weather Forecast: बादलों ने डाला डेरा, इस दिन होगी तड़तड़ाहट के साथ बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक 17 अगस्त से बारिश का अगला चरण शुरू होने की संभावना है। इसके पहले भरतपुर, उदयपुर और शेखावाटी के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हो सकती है। दक्षिण पश्चिमी मानसून की ट्रफ लाइन औसत लाइन से उत्तर की ओर यानी हिमालय में चली गई है। मानसून की स्थितियां राजस्थान में कमजोर हो गई है।

यह भी पढ़ें : Monsoon Update : मानसूनी बारिश ने लिया यूटर्न, कहां होगी बारिश कहां चलेगी 35 KMPH की गति से हवा