भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी. जे. अब्दुल कलाम साहब के जीवनवृत पर कलाम संदेश वाहिनी बस 28 सितंबर को मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर परिसर में पहुंची।बस के यहां पहुंचने पर विश्वविद्यालय के चांसलर, प्रो. के. रामनारायण, प्रेसिडेंट, प्रो. संदीप संचेती, विश्वविद्यालय के प्रो प्रेसिडेंट, प्रो. एन. एन. शर्मा, डीन फेकल्टी अफेअर्स एवं प्रो वोस्ट, प्रो. अवधेष कुमार सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न फेकल्टी के डीन, स्कूल्स के निदेषक, विभागों के विभागाध्यक्ष, फेकल्टी सदस्य, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने कलाम संदेश वाहनी बस में डॉ. कलाब सहाब के जीवन पर लगाई गई एक्जीबिशन का अवलोकन कर उनसे आत्म साक्षात्कार किया एवं उनके जीवन से प्रेरणा ली। इसके बाद बस मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर से रवाना होकर शिक्षा संकुल पहुंचेगी जहां प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहेगी।