1.20 मीटर खाली, फिर भी इसलिए खोले गेट
माही बजाज सागर बांध का कुल जल स्तर 281.50 मीटर है। पहले माही डेम के गेट 281.25 मीटर भरने के बाद ही खोलने का प्लान था। लेकिन मध्यप्रदेश के माही डेम से पानी की तेज आवक होने के कारण माही डेम के अधिकारियों ने यह निर्णय पहले ही ले लिया। माही डेम में जैसे ही 280. 30 आरएल मीटर पानी आएगा,उधर डेम के चार गेट खेालकर 2200 क्यूसेक पानी की निकासी कर दी जाएगी।