जयपुर। राजस्थान के दो प्रमुख बांधों में छलकने को लेकर मानो प्रतियोगिता चल रही है। बीसलपुर बांध और माही डेम कभी भी छलक सकते हैं। हालांकि जिस रफ्तार से माही डेम में पानी की आवक हो रही है, उससे माही डेम के बीसलपुर बांध से पहले छलकने के पूरे आसार बन गए हैं। माही डेम में पिछले नौ दिन में 5 मीटर पानी आ गया है।
दोनों बांधों में पिछले 24 घंटे में पानी के आवक की तुलना की जाए तो माही डेम में बीसलपुर बांध की तुलना में 11 गुणा अधिक पानी आया है।