भाजपा में शुरू हो गई लॉबिंग
भाजपा में जयपुर सीट पर शहर में वर्तमान सांसद रामचरण बोहरा के साथ ही पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, पूर्व विधायक अशोक लाहोटी और अन्य नेताओं के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। चतुर्वेदी को सिविल लाइंस, लाहोटी को सांगानेर सीट से टिकट नहीं दिया गया था। ऐसे में अब ये लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी कर सकते हैं।