भाजपा में ही यह प्रतिफल : सैनी
जयपुर . भाजपा की आेर से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर पूर्व विधायक मदनलाल सैनी ने कहा कि मैं साधारण कार्यकर्ता हूं। भाजपा में ही कार्यकर्ता को एेसा प्रतिफल मिल सकता है। राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की सूचना मिली तब वह सीकर में थे। सूचना मिलते ही जयपुर के लिए रवाना हुए। यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, राज्यसभा उम्मीदवार बनाने का बिल्कुल अंदाजा नहीं था। मेरे लिए राज्यसभा नहीं, पार्टी महत्वपूर्ण है। सैनी समाज को बड़ा सम्मान दिया है। कार्यकर्ता यही सोचेगा कि मदन जैसे साधारण कार्यकर्ता को पार्टी ने इतना ऊपर पहुंचाया, तो उन्हें और मजबूती मिलेगी।