अमित शाह के दौरे के मायने क्या
अमित शाह मंगलवार को जयपुर आ रहे हैं। वे यहां संभाग के जयपुर शहर, देहात, अलवर और दौसा जिले की 35 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनमें जोश भरने का काम करेंगे। इस दौरान मंदिर पॉलिटिक्स भी होगी। राहुल गांधी गोविन्द देव जी मंदिर गए थे, शाह मोती डूंगरी गणेश मंदिर जाएंगे। करीब 14 हजार कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध जनों से मिलेंगे। इसके लिए चार सम्मेलन होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे नरेन्द्र मोदी सरकार के कामकाज और वसुंधरा राजे के कामकाज बताकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।