10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसाराम पर फैसला 25 को, क्या जोधपुर में पंचकूला जैसी स्थिति के हैं आसार…?

जोधपुर में पंचकूला जैसी स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने प्रकरण पर फैसला सुनाने से पहले पुलिस ने लगाई कोर्ट में यह गुहार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 14 Apr 2018, 4:37 PM IST

Asaram Rape Case - Jodhpur Police Alert to avoid Violence on 25 April

Asaram Rape Case - Jodhpur Police Alert to avoid Violence on 25 April

जयपुर/जोधपुर। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद पंचकुला में जबरदस्त हिंसक प्रदर्शन हुआ था। दरअसल पंचकुला में सीबीआई की विशेष अदालत ने दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दे दिया था। इसके बाद भड़की हिंसा में पंचकुला में 35 और सिरसा में छह लोग मारे गए जबकि डेरा समर्थकों ने सैकड़ों वाहनों में आग लगा दी थी। वही हालात अब राजस्थान की न्यायिक राजधानी में ना पैदा हों, इसके लिए जिला पुलिस चिंता में है। इसी के तहत जोधपुर पुलिस की ओर से 13 अप्रेल को राजस्थान हाईकोर्ट में आवेदन पेश कर आसाराम के विरुद्ध चल रहे छात्रा से यौन शोषण मामले का फैसला जेल में ही सुनाए जाने का आग्रह किया है। जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास व जस्टिस आरसीएस झाला की खंडपीठ में कानून व व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त महाधिवक्ता (एएजी) एसके व्यास ने आवेदन पेश किया। गौरतलब है कि पॉक्सो कोर्ट ने इस प्रकरण में फैसला सुनाने की तारीख 25 अप्रेल तय की है।

खंडपीठ में पहले से ही लंबित संचिता उर्फ शिल्पी मामले की शुक्रवार को लिस्टिंग की गई थी। इसके तहत पेश आवेदन में आसाराम की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता महेश बोड़ा ने आवेदन पर बहस कराने की मांग करते हुए इसके लिए अगले सप्ताह तक समय मांगा। इस पर खंडपीठ ने बोड़ा से 17 अप्रेल को जवाब पेश करने के निर्देश दिए।


खंडपीठ में आवेदन पेश करते हुए एएजी व्यास ने कहा, पुलिस को सूचना मिली है कि आसाराम मामले की फैसले की तारीख पर 25 अप्रेल को बड़ी संख्या में आसाराम समर्थकों ने बसों व ट्रेनों की बुकिंग कराई है। समर्थक पिछले करीब साढ़े चार साल से कोर्ट परिसर में सुनवाई के दौरान पुलिस व सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बने रहे हैं। उन्होंने कहा कि जोधपुर में भी कहीं पंचकुला जैसी स्थिति न हो जाए। हालांकि पुलिस शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की पूरी व्यवस्था करेगी, लेकिन कोर्ट से भी फैसला जेल परिसर में ही सुनाए जाने का आग्रह करती है। सुनवाई के दौरान डीसीपी अमनदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।