वसुंधरा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, '' प्रदेश में बीजेपी आफिस के लिए जमीन आवंटन के नाम पर बहुत बड़ा खेल खेला जा रहा है। नोटबंदी के बाद कई बड़े खेल खेल गए, हर जिले में पार्टी आफिस के लिए ज़मीनें खरीदी गई, ये फासिस्टवादी ऊंचे लोग हैं, ये जनता की परवाह नहीं करते। नोटबंदी के बाद से ही ये खेल खेला जा रहा है। ये इसकी चिंता नहीं करते कि लोग क्या कहेंगे?