24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में ज़मीन ‘बटोरने’ में लगी BJP, 25 ज़िलों में सफल होने के बाद अब शाह ने जयपुर में लगाया आवेदन

ज़मीनों की तलाश राजस्थान की ज़मीनों पर अमित शाह की नज़र, भाजपा प्रदेश की पहली राजनीतिक पार्टी, जिसे 25 जिलों में हुआ भू आवंटन
2 min read
Google source verification
vasundhara raje amit shah

भवनेश गुप्ता/ जयपुर।

भाजपा प्रदेश में पहला एेसा राजनीतिक दल बन गया है, जिसे राज्य के 25 जिलों में कामकाज के लिए जमीन का आवंटन किया गया है। 26 वें आवंटन के रूप में जयपुर भी जुडऩे जा रहा है, जहां जेडीए ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। 25 जिलों में ज्यादातर में आवंटन का काम पूरा हो चुका है। पार्टी की गतिविधि को जनकल्याणकारी और व्यापक जनहित में होने का तर्क देते हुए कुछ जगह आवासीय जमीन का भू-उपयोग बदलकर संस्थानिक भी किया जा चुका है। स्वायत्त शासन विभाग ने विधि सलाहकार की राय के आधार पर अनुमति दे दी।

शाह के आवेदन पर सरगर्मी तेज
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आवेदन के बाद राजधानी में पार्टी को 6 हजार वर्गमीटर जमीन आवंटन की प्रक्रिया तेज हो गर्ई है। नगरीय विकास विभाग के जरिए पहुंचे आवेदन को लेकर जेडीए ने पार्टी से आवश्यक दस्तावेज मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

चाहिए मनपसंद जमीन
जेडीए की ओर से कालवाड़ रोड व झालाना-मालवीय नगर में दिखाई जमीन पार्टी को पसंद नहीं आई है। पार्टी ने भाजपा मुख्यालय से 5—6 किलोमीटर परिधि क्षेत्र में जमीन चाही है। जेडीए ने अधिकृत प्रतिनिधि को पत्र लिखकर जमीन आवंटन के लिए जरूरी दस्तावेज मांगे हैं।

पार्टी से मांगे ये दस्तावेज
—भारत निवार्चन आयोग की मान्यता प्राप्त संबंधी अधिसूचना
—बायलॉज या रेग्यूलेशन की प्रति
—प्रोजेक्ट रिपोर्ट व पूर्व में भूमि आवंटन न होने का शपथ पत्र
—आवेदन पत्र व दस्तावेज की एक सॉफ्ट प्रति सीडी में

राजनीतिक दल के लिए यह है भूमि आवंटन प्रावधान...
स्थान —————————विकसित भूमि की स्थिति में ——————————अविकसित भूमि होने पर
जयपुर—अधिकतम 6 हजार वर्गमीटर भूमि आरक्षित दर व 15 प्रतिशत राशि——अधिकतम 6 हजार वर्गमीटर भूमि कृषि भूमि की डीएलसी दर व 20 प्रतिशत पर
संभागीय मुख्यालय—अधिकतम 3 हजार वर्गमीटर भूमि आरक्षित दर व 15 प्रतिशत पर——अधिकतम 3 हजार वर्गमीटर भूमि कृषि भूमि की डीएलसी दर व 20 प्रतिशत पर।
जिला मुख्यालय—अधिकतम 2 हजार वर्गमीटर भूमि आरक्षित दर व 15 प्रतिशत पर——अधिकतम 2 हजार वर्गमीटर भूमि कृषि भूमि की डीएलसी दर व 20 प्रतिशत पर।


25 जिलों में जमीन आवंटन प्रक्रिया...
जिला————जमीन क्षेत्रफल (वर्गमीटर)
नागौर—2000 वर्गमीटर
जैसलमेर—1644.38
राजसमंद—1975
चित्तौडग़ढ़—2787.09
हनुमानढ़—1999.01
सिरोही—2000
बूंदी—1635.04
करौली—21000
दौसा—1400
टोंक—2000
डूंगरपुर—1913.61
झुंझुनूं—1793.64
धौलपुर—2000
झालावाड़—2000
पाली—2000
बांसवाड़ा—1708
उदयपुर—2100.92
भीलवाड़ा—3972.77
कोटा—3000
भरतपुर—3000
सवाईमाधोपुर—2000
चुरू—2000
बाड़मेर—2000
बीकानेर—2323.42
श्रीगंगानगर—1912.63
(इनमें ज्यादातर मामलों में जमीन आवंटन हो चुका। जबकि, दो में भू—उपयोग परिवर्तन होना है और कुछ में लीज डीड जारी की जा रही है)

सभी राजनैतिक दलों को प्रक्रिया के तहत जमीन आवंटन किया जा रहा है। भाजपा पार्टी की शहर इकाइयों को भी भू—आवंटन कर रहे हैं। मंशा यह है कि पार्टी का हर जिले में कार्यालय हो, जहां संगठन के प्रतिनिधि-कार्यकर्ताओं के बीच संवाद होता रहे।
—श्रीचंद कृपलानी, नगरीय विकास मंत्री

जेडीए ने दो—तीन जगह जमीन दिखाई है, लेकिन वह दूर है। हमने भाजपा मुख्यालय से 5 किलोमीटर दायरे में जमीन आवंटन की जरूरत जताई है। आवेदन में जरूरत के दस्तावेज संलग्न किए जा चुके हैं और जहां कमी है, उसे भी पूरा कर देंगे। जिला स्तर पर कार्यालय संचालन पार्टी के राष्ट्रीय एजेंडे में है।
—संजय जैन, अध्यक्ष, जयपुर शहर भाजपा

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग