जयपुर।
बजरी और खान माफिया अब तक प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों में ही खान विभाग के अधिकारियों पर हमला कर रहा था, लेकिन अब राजधानी जयपुर में ही हमले शुरू हो गए हैं। गत रात अवैध बजरी लेकर जा रहे वाहनों पर कार्रवाई करने खान विभाग की टीम शिवदासपुरा इलाके में पहुंची, तो कारों में सवार होकर आए बजरी माफिया ने हमला कर दिया। ऐसे में टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। डण्डे व सरियों से लैस लोगों ने गाड़ी पर पथराव भी किया, जिससे गाड़ी के कांच टूट गए। हालांकि टीम के चालक ने गाड़ी को बैक गियर में भगाकर जान बचाई।