श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए राम भक्तों ने दिल खोल पैसा दिया। मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से 27 फरवरी 2021 तक समर्पण निधि अभियान चलाया गया। इस अभियान पूरे देश में 9,00,000 कार्यकर्ताओं ने 175 हजार टोलियां बनाकर घर-घर जाकर 10 करोड़ परिवारों से संपर्क किया था। मंदिर निर्माण के लिए 5000 करोड़ से ज्यादा की राशि राम भक्तों ने दी थी।इसके अलावा चार क्विंटल से ज्यादा चांदी व कुछ लोगों ने सोना भी भेजा है।