5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बल्ले-बल्ले: परिणाम से पहले खुशखबरी, सीईटी परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को सरकार ने दिया ” नए साल का तोहफा”

CET: शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 28 Dec 2024, 5:17 PM IST

CM-Bhajanlal-Sharma-5

जयपुर। समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) के परिणाम से पहले ही इस बार खुशखबरी आ गई है। राजस्थान सरकार ने शनिवार को केबिनेट बैठक में विद्यार्थियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए सीईटी की पात्रता वैधता की अवधि बढ़ाने का निर्णय किया। अब सीईटी की पात्रता की अवधि एक साल से बढकऱ तीन साल हो गई है।
शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए। इन फैसलों में सीईटी की पात्रता वैधता को बढ़ाने पर मुहर लगी।

सीईटी के परिणाम का अभी इंतजार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) स्नातक स्तर व सीनियर सैकण्डरी स्तर की परीक्षाओं का आयोजन पिछले दिनों ही हुआ है। इन दोनों परीक्षाओं की "आंसर की" बोर्ड ने जारी कर दी है। अब परीक्षार्थी सीईटी के परीक्षा परिणाम का इंतजार देख रहे हैं।

बोर्ड ने सरकार को भेजा था प्रस्ताव

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) की वैधता अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष करने का प्रस्ताव पिछले दिनों भेजा था। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की गई थी।

यह भी पढ़ें: REET EXAM : आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि नजदीक, जानें अब तक कितने जमा हुए आवेदन

यह भी पढ़ें: REET EXAM 2025: रीट की तैयारी कर रहे हैं तो सिलेबस से लेकर फॉर्म भरने तक जानें ये जरूरी 30 बातें