
Diya Kumari
राजस्थान की वित्तमंत्री दिया कुमारी ने आज विधानसभा में सरकार का दूसरा पूर्ण बजट पेश किया। भजनलाल सरकार ने इस बार की थीम 'ग्रीन थीम बजट' रखी है। सरकार ग्रीन बिल्डिंग्स, सोलर एनर्जी, ई-व्हीकल्स और पॉल्यूशन कंट्रोल को प्राथमिकता देगी। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बजट अभिभाषण के दौरान पेंशन राशि बढ़ाने की बड़ी घोषणा की है। जिससे वृद्धजनों, दिव्यांगों, किसानों और विधवाओं को बड़ा फायदा होने वाला है।
वित्तमंत्री दिया कुमारी ने सदन में बजट पेश करते हुए पेंशन राशि में वृद्धि का एलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष से अल्प आय वर्ग के बुजुर्ग व्यक्तियों, एकल नारियों, विधवाओं तथा लघु एवं सीमांत कृषिकों को मिलने वाली पेंशन राशि बढ़कर 1250 रुपये प्रतिमाह दी जाएगी।
साथ ही दिया कुमारी ने प्रदेश के वंचित वर्गों की महिलाओं व दिव्यांगों के लिए संचालित आवास योजना का लाभ लेने के लिए 3250 रुपए प्रति आवासीय करने की घोषणा की है। 10 जिलों में चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट स्थापित करने का भी एलान किया है।
राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की शुरुआत में पेंशन राशि 500 रुपये प्रतिमाह रखी गई थी। 2019 में पेंशन राशि को बढ़ाकर 750 रुपये प्रतिमाह किया गया। साल 2023 में इसमें 15% बढ़ोत्तरी प्रतिवर्ष कर 1000 रुपये प्रतिमाह का प्रावधान कर दिया। जिसे अब भजनलाल सरकार ने बढ़ाकर 1250 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। प्रदेश में इस योजना के 90 लाख से अधिक लाभार्थी हैं।
Updated on:
19 Feb 2025, 1:12 PM IST
Published on:
19 Feb 2025, 1:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.