17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिंदादिली की मूरत थे डॉ. दिगंबर सिंह, नि:शुल्क इलाज के साथ-साथ मरीजों को देते थे आने-जाने का किराया

जाटों के आरक्षण में रहा बड़ा योगदान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 27 Oct 2017, 8:12 PM IST

Dr Digamber Singh

जयपुर। भाजपा के दिग्गज नेता बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगंबर सिंह का भले ही आज निधन हो गया हो लेकिन वे अपनी जिंदादिली के लिए हमेशा लोगों के दिलों में बसे रहेंगे। डॉ. सिंह ने आज अंतिम सांस ली। वे स्वाइन फ्लू से पीडि़त थे। छोटी दीपावली को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मूलत: भरतपुर के रहने वाले सिंह भाजपा में दिग्गज जाट नेता माने जाते थे। वे दो बार विधायक रहे और पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार में चिकित्सा मंत्री भी रहे। उनके निधन का समाचार मिलने पर राजनेताओं का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य राजनेताओं ने शोक जताया है।

जिंदादिल इंसान थे डॉ. सिंह
दिगंबर सिंह एक उम्दा चिकित्सक ही नहीं थे बल्कि एक एक जिंदादिल इंसान भी थे। डॉ. सिंह के लिए कहा जाता है कि राजनीति में आने से पूर्व जब वे चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत थे, उस समय उनके पास जब कोई भी गरीब मरीज इलाज करवाने आता था तो वे अपनी जिंदादिली का परिचय देते हुए उसका ईलाज नि:शुल्क ही करते थे। साथ ही उस मरीज को आने—जाने का किराया और उसके खाने तक का भी इंतजाम करा दिया करते थे।

अच्छे इंसान के साथ-साथ थे अच्छे दोस्त भी
डॉ. सिंह अच्छे इंसान, चिकित्सक होने के साथ-साथ एक अच्छे दोस्त भी रहें। डॉ. सिंह की राजेन्द्र राठौड़ और रोहिताश शर्मा के साथ अच्छी दोस्ती रही। दारिया एनकाउंटर मामले में जब राजेन्द्र राठौड़ को जेल हुई, तब डॉ. सिंह की आंखों से आंसू निकल पड़े थे। उनके अच्छे व्यक्तित्व और छवि के कारण विपक्षी दल और कांग्रेस नेता भी उनके कायल रहे हैं।

जाटों के आरक्षण में रहा बड़ा योगदान
भरतपुर—धौलपुर में पिछले काफी समय से चली आ रही जाट आरक्षण की मांग में डॉ. सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा। राजस्थान सरकार ने भरतपुर—धौलपुर के जाटों को आरक्षण की घोषणा की थी। उसमें भी डॉ. सिंह का खासा योगदान रहा।