5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिन्ताजनक : मानसून की बेरुखी ने लगाई बीसलपुर पर लगाम, जयपुर को प्रतिदिन मिलेगा तीन करोड़ लीटर पानी कम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 3 Aug 2018, 8:45 PM IST

जयपुर / राजमहल. मानसून की बेरुखी के कारण अगस्त माह के प्रथम सप्ताह तक भी बीसलपुर बांध में पानी की आवक नहीं होने से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जयपुर व अजमेर में हो रही जलापूर्ति को धीरे-धीरे कम करने की शुरुआत कर दी है।

बीसलपुर बांध से शुक्रवार को जयपुर शहर सहित मालपुरा-दूदू व झिराना-चाकसू पाइप लाइनों में प्रतिदिन लगभग 30 से 35 एमएलडी पानी यानि करीब तीन करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति रोजाना कम कर दी है। इधर, बांध परियोजना के अनुसार बांध में पानी की आवक अधिकांशत: अगस्त माह व सितम्बर के प्रथम सप्ताह तक होती आई है, फिर भी जलभराव क्षेत्र में बारिश का अभाव रहा तो मंडराते संकट के चलते यह कटौती की जा रही। अगर बांध का यही हाल रहा तो आगामी सर्दी के मौसम में भी जयपुर व अजमेर की जलापूर्ति में ओर अधिक कटौती होने की सम्भावना है।

अभी बांध के हाल

1999 में बनकर तैयार हुए बीसलपुर बांध का कुल गेज 315.50 आर एल मीटर है। वहीं गुरुवार को बांध का गेज 309.31 आर एल मीटर दर्ज किया गया है, जिसमें कुल जलभराव 8.945 टीएमसी है। बांध का जलभराव पेंदे से यानि 295 आरएल मीटर से शुरू होता है। अभी बांध में महज 14.31 मीटर पानी बचा हुआ है। वहीं अजमेर को प्रति 24 घंटों के दौरान 300 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है। जयपुर में 565 एमएलडी पानी की जलापूर्ति की जा रही है, जिसमें शुक्रवार से 20 एमएलडी पानी जयपुर का कम कर दिया है। वहीं 5 एमएलडी मालपुरा-दूदू, 5 एमएलडी झिराना-चाकसू का कम किया गया है। मानसून की ऐसे ही बैरुखी रही और अगस्त माह में भी पानी की आवक नगण्य रहती है तो आगामी गर्मी में बांध के सूखने की आशंका के साथ ही जयपुर व अजमेर में पेयजल का संकट मंडरा सकता है।

बारिश में पानी की कम आवश्कता के साथ ही पानी की बचत को लेकर सूरजपुरा से 30 से 35 एमएलडी पानी जलापूर्ति का रोजाना कम किया गया है।
-हर लाल सहायक अभियंता सूरजपुरा फिल्टर प्लांट टोडारायसिंह