11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विकास के दम पर केन्द्र और राज्य में फिर बनाएंगे सरकार-राजे

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चार साल की गिनाई उपलब्धियां, पेट्रोल-डीजल के दाम पर कहा कुछ अच्छा हल निकलेगा
2 min read
Google source verification
vasundhra

low floor


जयपुर . मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि एनडीए की सरकार ने पिछले चार वर्षों में देशवासियों के जीवन में खुशहाली ला दी है। सरकार की योजनाओं ने सीधे तौर पर 22 करोड़ गरीबों की जिंदगी को बदल दिया है। देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों के दम पर मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। वहीं पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि कुछ अच्छा हल निकलेगा।

राजे एनडीए सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर मीडिया से मुखातिब हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार ने भारत की साख दुनिया भर में बढ़ाई है। अच्छी नीयत और साफ सोच के साथ काम कर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई और देश को बेहतर गवर्नेंस प्रदान की। एससी-एसटी वर्गों के उत्थान के लिए 95 हजार करोड़ रुपए का ऐतिहासिक बजट दिया और एससी-एसटी एट्रोसिटी एक्ट को मजबूत बनाया।
राजे ने कहा कि केन्द्र की उज्ज्वला, मुद्रा, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत जैसी योजनाओं से छोटे-छोटे गांवों की भी दशा और दिशा बदली है। 4 साल में ग्रामीण क्षेत्रों में 1 लाख 69 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कें बनी हैं। आज विश्व की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था में भारत अग्रणी बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों की आशाओं और उम्मीदों पर खरी उतरी है और विकास का एक स्वर्णिम अध्याय लिख रही है।

केन्द्र में भाजपा शासन के चार वर्ष का जश्न 10 जून तक
भाजपा नेता अशोक परनामी ने कहा कि चार साल में सरकार ने गरीबों के चेहरे पर मुस्कराहट लाने का काम किया है। दुनिया में भारत मजबूत देश उभर कर सामने आया। सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर 10 जून तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत अब तक अभिनंदन शुभ यात्रा, स्वच्छता अभियान हो चुके हैं। जबकि 5 जून तक सभी जिलों में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन होगा। वहीं 1 जून को मोदी मैराथन दौड़ हर जिले में होगी। जबकि 2 जून को युवा मोर्चा की ओर से मंडल स्तर तक कमल संदेश रैली तथा 4 व 5 जून को शक्ति सम्मेलन का आयोजन होगा।