22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / BJP Parivahan Yatra : भाजपा परिवर्तन यात्रा की डेट पक्की, पहली 2 सितंबर को त्रिनेत्र गणेश मंदिर में होगी शुरू, जानें बाकी 3 की डेट

BJP Parivahan Yatra : भाजपा परिवर्तन यात्रा की डेट पक्की, पहली 2 सितंबर को त्रिनेत्र गणेश मंदिर में होगी शुरू, जानें बाकी 3 की डेट

BJP Parivahan Yatra : भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान में होने वाली परिवर्तन यात्रा की डेट और स्थान तय हो गया हैं। पहली परिवर्तन यात्रा त्रिनेत्र गणेश मंदिर से 2 सितंबर को शुरू होगी। बाकी तीन की डेट और स्थान के बारे में जानें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Aug 2023, 9:58 AM IST

bjp_3_1.jpg

BJP

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 इस साल दिसम्बर में होने की उम्मीद है। भाजपा ने अपनी रणनीति बनाने के साथ-साथ उसको कार्यरुप देना शुरू कर दिया है। भाजपा राजस्थान में परिवर्तन यात्रा (BJP Parivahan Yatra) निकलने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की चार दिशाओं से निकलने वाली परिवर्तन यात्राओं की डेट तय कर दी है। हर दिन, एक यात्रा की शुरुआत होगी। पहली यात्रा दो सितंबर को त्रिनेत्र गणेश मंदिर से शुरू होगी। भाजपा की परिवर्तन यात्रा की बनाई गई योजना के अनुसार, तीन सितंबर को रामदेवरा, चार सितंबर को बेणेश्वर धाम और पांच सितंबर को गोगामेड़ी से परिवर्तन यात्रा शुरू होगी। पार्टी ने इन यात्राओं की व्यवस्था के लिए प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी हैं।



परिवर्तन यात्रा की डेट व स्थान इस प्रकार हैं -

2 सितम्बर - त्रिनेत्र गणेश मंदिर से निकलने वाली यात्रा की जिम्मेदारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, मोतीलाल मीणा, जितेन्द्र गोठवाल, नारायण मीणा को दी है।
3 सितम्बर - रामदेवरा से निकलने वाली यात्रा की जिम्मेदारी राजेन्द्र गहलोत और जगबीर छाबा को सौंपी गई है।
4 सितम्बर - बेणेश्वर धाम से निकलने वाली यात्रा की जिम्मेदारी चुन्नी लाल गरासिया, दामोदर अग्रवाल, सुशील कटारा को दी गई है।
5 सितम्बर - गोगामेड़ी से निकलने वाली यात्रा की जिम्मेदारी सी.आर. चौधरी और श्रवण सिंह बगड़ी को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Politics : भाजपा की परिवर्तन यात्रा के लिए तीन रथ तैयार, एक सवार का नाम तय, दो पर है संशय

चार दिग्गज नेता करेंगे परिवर्तन यात्राओं का आगाज

परिवर्तन यात्राओं की शुरुआत के पहले दिन केंद्रीय नेता राजस्थान आएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इन यात्राओं की शुरुआत करेंगे। कौन नेता कहां आएगा, यह जल्द ही तय होगा।

हर दिन होगी एक बड़ी सभा

यात्रा प्रतिदिन दो से तीन विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। क्षेत्रवार एक परिवर्तन यात्रा 45 से लेकर 55 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं, स्वागत एवं अन्य कार्यक्रम होंगे। हर दिन हर यात्रा में एक बड़ी सभा भी करवाई जाएगी। सभा में कितने लोगों को इकट्ठा करना है। इस पर अभी मंथन चल रहा है। पार्टी इस यात्रा के जरिए राज्य सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में जुटेगी। यात्रा का समापन जयपुर में होगा। इस दिन आयोजित सभा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। समापन की तिथि यूं तो प्राथमिक तौर पर 25 सितंबर तय की गई है, लेकिन यह एक-दो दिन आगे भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान चुनाव पर सचिन पायलट की भविष्यवाणी, कांग्रेस हैरान भाजपा परेशान, जानें क्या कहा?