22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / BJP Parivartan Yatra : राजस्थान के चार धार्मिक स्थानों से 2 सितम्बर से BJP निकालेगी परिवर्तन यात्राएं, पीएम मोदी करेंगे समापन

BJP Parivartan Yatra : राजस्थान के चार धार्मिक स्थानों से 2 सितम्बर से BJP निकालेगी परिवर्तन यात्राएं, पीएम मोदी करेंगे समापन

BJP Parivartan Yatra : राजस्थान में विधानसभा चुनाव ने जोर पकड़ लिया है। भाजपा 2 सितंबर से राजस्थान में परिवर्तन यात्राएं निकालने जा रही है। परिवर्तन यात्राएं चार धार्मिक स्थानों से शुरू होंगी। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी समापन समारोह में शिरकत करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 18 Aug 2023, 10:03 AM IST

bjp.jpg

BJP Parivartan Yatra

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा कोर कमेटी की गुरुवार को हुई बैठक में परिवर्तन यात्राओं को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा 2 सितंबर से ये परिवर्तन यात्राएं निकालने जा रही हैं। ये परिवर्तन यात्राएं चार स्थानों से शुरू होंगी। और 25 सितंबर को जयपुर में इन परिवर्तन यात्राओं का समापन होगा। समापन पर एक बड़ी सभा होगी। इस सभा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार परिवर्तन यात्राएं गोगामेड़ी, रामदेवरा, त्रिनेत्र गणेश जी, बेणेश्वर धाम या त्रिपुरा सुंदरी से शुरू होंगी। एक यात्रा करीब 50 से 52 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। एक यात्रा में एक केंद्रीय मंत्री या केंद्र का नेता और दो प्रदेश के नेता शामिल होंगे। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि परिवर्तन यात्रा में नवाचार किया जाए। जिससे जनता को जोड़ा जा सके। चुनाव प्रबंधन समिति और संकल्प पत्र समिति को जल्द ही काम करने के निर्देश दिए गए।

दलित वर्ग को पार्टी से जोड़ने के निर्देश

बैठक में चुनाव 2018 में हारे प्रत्याशियों को भी सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विभिन्न समाजों विशेषकर दलित वर्ग को कैसे पार्टी से जोड़ा जाए। इस पर काम करने को कहा गया है।

कोर कमेटी बैठक में ये नेता मौजूद रहे ये नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, ओम प्रकाश माथुर, गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, राजेन्द्र राठौड़, सतीश पूनिया, अल्का सिंह गुर्जर, वहीं, वसुंधरा राजे, अर्जुन राम मेघवाल सहित कई अन्य नेता कोर कमेटी की बैठक में मौजूद नहीं थे।

यह भी पढ़ें - भाजपा ने 12 प्रदेश प्रवक्ता व 9 पैनलिस्ट के नाम का किया ऐलान, युवा चेहरों को दिया गया मौका

यह भी पढ़ें - राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा का बड़ा फैसला, Sankalp Patra समिति का गठन, इनको दी गई जिम्मेदारी