8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का नया खुलासा, बोले – हमारे संपर्क में हैं कांग्रेस के कई नेता

BJP State President New Revelation : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का बयान का एक बड़ा बयान है। उन्होंने कहा कि अब भी कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Jan 2024, 12:04 PM IST

c_p_joshi.jpg

BJP State President CP Joshi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के एक बयान ने राजस्थान की राजनीति को गरमा दिया। इस बयान को सुनने के बाद कांग्रेस के आलाकमान चौकन्ना हो गए। एक दूसरे को शक की निगाह से देखने लगे। सीपी जोशी ने आज भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भी कई नेता भाजपा में शामिल हुए थे। अब भी कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में है। भाजपा में आज मीडिया और सोशल विभाग की कार्यशाला हो रही है। इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह सहित कई नेता और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी पहुंचे हैं।

बिछड़े सभी बारी-बारी - सुधांशु त्रिवेदी

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बिहार में चल रहे सियासी घमासान को लेकर कहा कि राहुल गांधी पिछली बार जब यात्रा पर निकले तो देश में तीन हिंदी राज्यों से कांग्रेस की सरकार चली गई। अब उन्होंने फिर से अपनी यात्रा शुरू की है तो इंडिया गठबंधन से तृणमूल कांग्रेस और आप पार्टी ने दूरी बना ली है। इसके लिए यही कहूंगा कि देखी जमाने की यारी, बिछड़े सभी बारी-बारी।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Crime : जयपुर में शर्मनाक घटना, 10वीं की छात्रा से परिचित ने किया रेप

नकारात्मक आधार पर बने गठबंधन यही हश्र

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा, होना यही था, जब नकारात्मक आधार पर कोई गठबंधन बनता है। आज देश मे दो गठबंधन है एक पीएम मोदी के नेतृत्व में जांचा-परखा मजबूत गठबंधन। दूसरी तरफ अंतर्विरोधों से घिरा भ्रम का गठबंधन।

यह भी पढ़ें - RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को मिली बड़ी धमकी, कमांडों तैनात, समर्थक चिंतित