8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime : जयपुर में शर्मनाक घटना, 10वीं की छात्रा से परिचित ने किया रेप

Jaipur Crime : गणतंत्र दिवस के दिन राजस्थान की राजधानी जयपुर से 10वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। बेहद शर्मनाक बात यह है कि छात्रा से रेप उसके परिचित ने ही किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Jan 2024, 12:07 PM IST

rajasthan_police.jpg

Rajasthan Crime

10th Class Student Rape : शर्मनाक। एक दिन पहले ही अलवर में छह साल की मासूम से उसके चाचा ने रेप किया। 26 जनवरी को जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था, उस वक्त जयपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई। जिसमें एक परिचित ने विश्वास को तोड़ा है। जयपुर में 10वीं की छात्रा को घर से अपहरण कर उसके साथ रेप किया गया। यह दरिंदगी किसी और ने नहीं उसके एक रिश्तेदार ने की है। छात्रा नाबालिग है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ आरोपी ने रेप ही नहीं किया बल्कि घर से गहने और कैश भी चोरी किया है। नाबालिग बेटी के साथ हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर पिता ने तुरंत कानोता थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर इस घटना की जांच गंभीरता से शुरू कर दी है।

कानोता में रहता है पीड़ित परिवार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार कानोता में रहता है। पीड़िता की उम्र 14 साल की है, वह 10वीं क्लास में पढ़ती है। नाबालिग है। आरोपी दौसा निवासी है। वह इस परिवार का परिचित है।

यह भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर किरोड़ी लाल मीणा का तीखा बयान, कांग्रेसी हुए नाराज

अश्लील वीडियो शेयर करने की दी धमकी

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले तो पीड़िता को घर से अपहरण किया। साथ ही घर में रखे गहने और कैश चोरी किए। उसके बाद अारोपी ने अपने घर पर ले जाकर पीड़िता से रेप किया। आरोपी ने पीड़िता को उसका अश्लील वीडियो शेयर करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार रेप किया। इससे नाबालिग पीड़िता परेशान हो गई। उसने जहर खाकर सुसाइड करने का भी प्रयास किया।

यह भी पढ़ें - शर्मनाकः छह साल की मासूम से चाचा ने किया रेप, अस्पताल में भर्ती