11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्वी राजस्थान में मानसून ने लिया ब्रेक… पश्चिम में शिफ्ट हुए मेघ, जुलाई में इन इलाकों में बारिश का पलटवार

पहले चरण में मानसून पूर्वी राजस्थान में सबसे ज्यादा मेहरबान हुआ तो वहीं अब प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में भी मानसून सक्रिय होने लगा है। इसके चलते पूर्वी इलाकों में मानसून की सुस्ती आगामी दो तीन दिन रहने की आशंका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 28 Jun 2025, 2:09 PM IST

पश्चिमी राजस्थान में तेज बारिश का अलर्ट, पत्रिका फोटो

राजस्थान में तय वक्त से पहले पहुंचे मानसून ने प्रदेश के कई शहरों को जमकर भिगोया है। पहले चरण में मानसून पूर्वी राजस्थान में सबसे ज्यादा मेहरबान हुआ तो वहीं अब प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में भी मानसून सक्रिय होने लगा है। इसके चलते पूर्वी इलाकों में मानसून की सुस्ती आगामी दो तीन दिन रहने की आशंका है। हालांकि मौसम विभाग ने जुलाई के प्रथम सप्ताह में फिर से प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

आगामी दिनों में ये मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में आगामी 3-4 दिन केवल छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 2 से 5 जुलाई के दौरान फिर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
2-6 जुलाई के दौरान पुनः मानसून सक्रिय होने व भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग में 2-6 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

बदले विंड पैटर्न से पश्चिम में बादलों का मूवमेंट

मौसम विज्ञानियों के अनुसार विंड पैटर्न में हुए बदलाव के कारण अब मानसून प्रदेश के पश्चिमी भागों की ओर खिसक कर सक्रिय हो रहा है। ऐसे में अगले दो तीन दिन पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में छिटपुट बारिश का दौर रहेगा। जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने के आसार हैं। जुलाई के प्रथम सप्ताह से फिर से मानसून सक्रिय होने और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

इन इलाकों में तेज बारिश

पिछले 24 घंटे में जैसलमेर में सर्वाधिक 68.8 मिमी बारिश मापी गई। वहीं बालोतरा के कल्याणपुर में 67, अलवर 27.8, बांसवाड़ा के गढ़ी में 32, ब्यावर के बिजयनगर में 30, पाटन टैंक 55, दौसा के पापड़दा में 46, भीलवाड़ा के हुरड़ा में 52, गुलाबपुरा 34, धौलपुर में सेपउ 31, करौली में श्रीमहावीरजी 39, कोटा में रामगंजमंडी 56, सीकर में श्रीमाधोपुर 34 और उदयपुर के देवास में 36 और गोगुंदा में 25 मिमी बारिश दर्ज हुई।

यह भी पढ़ें:बीसलपुर डेम के वाटर लेवल गेज में हुआ कुछ ऐसा… छाई मायूसी, जानें कारण