8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी! भजनलाल सरकार ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात, अब सीधी भर्ती में मिलेगा 33% आरक्षण; आदेश जारी

Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम-1989 में संशोधन करते हुए सीधी भर्ती में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 1 Oct 2024, 5:45 PM IST

Women Reservation in Rajasthan: दीवाली से पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। इस बार राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम-1989 में संशोधन करते हुए सीधी भर्ती में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया है। इस से संबधित आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिए हैं।

दरअसल, राज्य में अब महिलाओं को पुलिस भर्ती में 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इसके लिए सरकार ने राजस्थान पुलिस के नियमों में संशोधन किया है। इस संसोधन के मुताबिक पुलिस भर्ती में महिलाओं को मिलने वाले 33 फीसदी आरक्षण में से एक तिहाई आरक्षण विधवा महिलाओं को मिलेगा। वहीं, तलाकशुदा महिलाओं के लिए 80-20 के अनुपात में होगा।

यह भी पढ़ें : BJP के मंच से किरोड़ी लाल ने छेड़ा इस्तीफे का राग तो किसकी बढ़ी टेंशन? जानें

गौरतलब है कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने 2023 के विधानसभा चुनावों में अपने घोषणापत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की बात की थी। अब भजनलाल सरकार ने किए गए वादे को पूरा करते हुए यह निर्णय लिया है। इससे पहले शिक्षक भर्ती के नियमों में भी संशोधन किया गया था।

यह भी पढ़ें : उदयपुर में ‘आदमखोर’ लेपर्ड को देखते ही शूट करने के आदेश, वन विभाग ने रखी ये तीन शर्तें; सड़कों पर उतरे लोग