Jaipur News : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित नर्सिंग-पैरामेडिकल भर्ती-2023 के अंतर्गत दंत तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन और नेत्र सहायक के अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण पत्रों का पुनर्सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को दस्तावेज के साथ 24 फरवरी को सुबह 9:30 बजे राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (सीफू) बुलाया गया है।