सीएम गहलोत ने राजस्थान के लिए बेहतर शासन व्यवस्था की बात भी की । मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान स्वास्थ्य, शिक्षा से लेकर सभी क्षेत्रों में आगे है। नए उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने से लेकर नवीन मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई खोलने में केन्द्र सरकार के मानकों पर राजस्थान प्रथम स्थान पर है। सीएम ने आईटी की उपयोगिता बताते हुए कहा कि सरकार हर काम में संवेदशनशील, जवाबदेही, पारदर्शिता चाहती है, लेकिन यह बिना आईटी उपयोग के संभव नहीं है। इस मौके पर मुख्य सचिव उषा शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे ने भी आईटी व डिजिटलाइजेशन की उपयोगिता को समझाया। इस दौरान डोम में बैठे युवा इतने उत्साहित हुए कि वे सीएम गहलोत के पहुंचने के करीब 10 मिनट तक उनके समर्थन में नारे लगाते रहे।