आज सुबह श्रीगंगानगर, करौली में कोहरे के बीच सर्द हवाओं का दौर जारी रहा। वाहनों की रफ्तार थमने के साथ लाइट जलानी पड़ी। मौसम का मिजाज बदलने से फिर से सर्दी का एहसास होने से आमजन गर्म कपड़े पहने नजर आए। बीते 24 घंटे में आज सुबह तक अलवर में 2, भीलवाड़ा में 2, बूंदी में 1, कोटा में 6, पिलानी में 0.8, श्रीगंगानगर में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई। बाडमेर का पारा सबसे अधिक 30.8, जैसलेर का 29.4, जोधपुर का 28.9, कोटा का 28.9, सीकर का 25, जयपुर का 26 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।