25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Chunav: कांग्रेस की 5 लिस्ट जारी, इन विधायकों के टिकट कटे, एक मंत्री सहित 14 विधायकों को फिर मौका

Rajasthan Chunav: कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश की 61 विधानसभा सीटों पर और उम्मीदवार घोषित कर दिए। इसमें 8 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। वहीं एक मंत्री सहित 14 विधायकों को फिर उम्मीदवार बनाया है।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 1 Nov 2023, 7:47 AM IST

congress

Rajasthan Chunav: कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश की 61 विधानसभा सीटों पर और उम्मीदवार घोषित कर दिए। इसमें 8 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। वहीं एक मंत्री सहित 14 विधायकों को फिर उम्मीदवार बनाया है। फिर मौका मिलने वालों में मंत्री सालेह मोहम्मद सहित 10 कांग्रेस विधायकों के अलावा 2 बसपा से कांग्रेस में आए और 2 निर्दलीय शामिल हैं। टिकट कटने वालों में 6 कांग्रेस विधायकों के अलावा तिजारा से बसपा विधायक संदीप यादव और गंगानगर के निर्दलीय विधायक राजकुमार गौड़ का टिकट काटा गया है। अब तक कांग्रेस अपने 102 विधायकों में से अपने 77 विधायकों को फिर टिकट दे चुकी है।

इसी तरह 9 निर्दलीय और 4 बसपा से आए विधायकों को भी सियासी संकट में साथ देने की एवज में टिकट देकर उपकृत किया जा चुका है। कांग्रेस अब तक 200 में से 156 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। सूची में 7 महिला और 5 मुस्लिम भी शामिल हैं, वहीं करीब 35 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। इस सूची में एआईसीसी प्रवक्तता गौरव वल्लभ भी उदयपुर से टिकट लेने में सफल हो गए हैं। वे पहले झारखण्ड से सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं। बसपा से कांग्रेस में आए नदबई विधायक जोगेन्द्र अवाना और किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है। इसी तरह थानागाजी से निर्दलीय विधायक कांति प्रसाद मीणा और खंडेला विधायक महादेव सिंह खंडेला को टिकट दिया है।


इन विधायकों के टिकट कटे
कांग्रेस की पहले आई तीन सूचियों में दो कांग्रेस विधायकों के टिकट काटे गए थे, लेकिन उनके परिवार में ही दिए गए। अब 6 और कांग्रेस विधायकों के टिकट काटे गए हैं। इसके अलावा 1 बसपा और 1 निर्दलीय विधायक का टिकट कटा है। बसपा से कांग्रेस में आए तिजारा विधायक संदीप यादव की जगह मुस्लिम चेहरे के रूप में इमरान खान को टिकट दिया है। कांग्रेस विधायकों में सांगोद से भरतसिंह कुंदनपुर, हिण्डौन से भरोसीलाल जाटव, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से जौहरीलाल मीणा, कठूमर विधायक बाबूलाल बैरवा, बिलाड़ा से हीरालाल और सचिन पायलट के नजदीकी बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा का टिकट कटा है।

अबकी बार बसपा का उम्मीदवार ही ले उड़े
कांग्रेस पहले दो बार बसपा विधायकों को तोड़कर पार्टी में शामिल कर चुकी है। लेकिन इस बार तो बसपा का प्रत्याशी ही ले उड़े। अलवर जिले के तिजारा से कांग्रेस ने इमरान खान को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कुछ दिनों पहले बसपा ने इमरान खान को उम्मीदवार घोषित कर दिया था। जब बसपा को इमरान के कांग्रेस का टिकट लेने की सुबह भनक लगी तो बसपा ने इमरान के टिकट पर पुनः विचार की बात कही। शाम को कांग्रेस ने टिकट दे दिया। यहां से पहले बसपा से संदीप यादव जीते थे। जिनका अब टिकट काटा गया है।

यह भी पढ़ें: हरी झंडी मिली, बांछे खिलीं, लेकिन वापस लेना पड़ा नामांकन पत्र

मंत्री सालेह को टिकट, धारीवाल, जोशी और राठौड़ पर निर्णय अटका
मंत्री सालेह मोहम्मद को टिकट मिल गया है। लेकिन कोटा उत्तर से शांति धारीवाल, हवामहल से महेश जोशी और राजस्थान पर्यटन निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ पर अब तक कोई निर्णय नहीं किया है। पिछले साल 25 सितम्बर को विधायक दल की बैठक के सामानांतर बैठक कर पार्टी का अनुशासन तोड़ने के लिए इन तीनों नेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। माना जा रहा है कि आलाकमान की नाराजगी के चलते इन तीनों को टिकट मिलने पर संशय की स्थिति बनी हुई है। इनके अलावा मंत्री हेमाराम चौधरी और लालचंद कटारिया चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे हैं और जाहिदा खान का भारी विरोध है।

अब तक 12 मुस्लिम को टिकट
कांग्रेस ने अब तक 12 मुस्लिम को उम्मीदवार बनाया है। चौथी सूची में सालेह मोहम्मद, रफीक मंडेलिया, इमरान खान, जाकिर हुसैन गैसावत और अमीन खान को उम्मीदवार बनाया है। इसके पहले दानिश अबरार, हाकम अली, अमीन कागजी, रफीक खान, नसीम अख्तर इंसाफ, जुबेर खान और बसपा से कांग्रेस में आए वाजिब अली को टिकट दिया था।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस की लिस्ट के बाद अब भाजपा की सूची का इंतजार, जानें कब आएगी


7 और महिला, अब तक 20
कांग्रेस ने चौथी सूची में 7 और महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। पहले की दो सूचियों में 13 महिलाओं को टिकट दिए गए थे। इस तरह अब तक 20 महिला उम्मीदवार पार्टी ने उतार दी हैं।


8 विधायक 70 पार
सूची में 8 विधायक ऐसे हैं जिनकी उम्र् 70 साल से ज्यादा है। इनमें सुरेन्द्र गोयल 71, बद्रीजाखड़ 71, दीपेन्द्र सिंह शेखावत 72, भीमराज भाटी 76, महादेव सिंह खंडेला 80, दीपचंद खैरिया 82, हरिमोहन शर्मा 83 और अमीन खां 85 वर्ष के हैं।


एक मंत्री व 13 विधायक, जिन्हें टिकट मिला
कांग्रेस ने 13 विधायकों को मैदान में उतारा है, इनमें मंत्री सालेह मोहम्मद के अलावा कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह शेखावत, अमरसिंह जाटव, इंदिरा मीणा, प्रशांत बैरवा, पदमाराम मेघवाल, नगराज मीणा, राजेंद्र सिंह बिधूड़ी, अमीन खान, रूपाराम मेघवाल शामिल हैं। वहीं बसपा से कांग्रेस में आए दीपचंद खैरिया, जोगेंद्र सिंह अवाना और निर्दलीय विधायक महादेव सिंह खंडेला व कांतिप्रसाद मीणा को टिकट दिया है।


तीसरी दफा टिकट, अबकी बार शायद लड़ें
बीकानेर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष यशपाल गहलोत को पिछले विधानसभा चुनावों में कांगेस का दो दफा टिकट मिला, लेकिन दोनों बार ही टिकट कट गया। इस बार फिर बीकानेर पूर्व से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की वर्तमान विधायक सिद्धि कुमारी से उनका मुकाबला होगा। पिछले चुनाव में यशपाल को पहले बीकानेर पश्चिम से टिकट मिला था। लेकिन बाद में उनका टिकट काटकर बीडी कल्ला को दे दिया। फिर गहलोत को बीकानेर पूर्व से टिकट मिला। लेकिन उस समय के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के दबाव के चलते कन्हैया लाल झंवर को बीकानेर पूर्व से उतार दिया गया। अब उन्हें फिर बीकानेर पूर्व से मौका दिया है।


दसवीं बार टिकट लाए 85 वर्षीय अमीन खां
बाड़मेर से कांग्रेस ने शिव से अमीन खां को प्रत्याशी घोषित किया। अमीन खां 10 वीं बार शिव से टिकट लेने में सफल रहे हैं। इस बार दावेदार कई होने से काफी जद्दोजहद करनी पड़ी है। उनके सामने जिलाध्यक्ष फतेह खां दावेदारी कर रहे थे। अमीन 1980 से लगातार शिव से चुनाव लड़ रहे है। पांच बार जीते हैं और चार बार हार मिली। अमीन खां ने तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था।


अब तक 5 सूची
कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवारों की 5 सूचियां जारी की हैं। इनमें पहली 33, दूसरी 43, तीसरी सूची 19, चौथी सूची 56 और पांचवी सूची 5 उम्मीदवारों की जारी की है। इस तरह अब तक 200 में से 156 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। अब 44 सीटों पर घोषणा होना शेष है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग