
Rajasthan Election Result 2023
Rajasthan News: प्रदेश का 'भूगोल' बदकर 'इतिहास' रचने का कांग्रेस का मकसद सफल नहीं हो पाया। सरकार ने 17 नए जिलों का गठन किया, जिसमें 50 विधानसभा सीट शामिल है लेकिन इसमें से केवल 18 सीट पर ही जीत हासिल कर पाई। भाजपा ने 30 सीट जीत कर कांग्रेस की उम्मीद को धराशायी कर दिया। इसमें 8 जिलों में क्लीन स्वीप किया यानि यहां किसी भी सीट पर कांग्रेस का खाता नहीं खुला। दूदू और सलूम्बर जिले बनाए और इसमें केवल एक-एक सीट ही शामिल की गई, लेकिन कांग्रेस दोनों ही जगह हार गई। जबकि दूदू जिले के गठन को लेकर मुख्यमंत्री तक को लम्बी मशक्कत करनी पड़ी थी। उधर, निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में दो सीट गई।
यहां भाजपा का क्लिन स्वीप
नवगठित जिले शाहपुरा, सलूम्बर, दूदू, डीग, कोटपुतली-बहरोड, फलौदी, ब्यावर, केकड़ी में सभी 17 सीट भाजपा ने जीती हैं। जबकि, कांग्रेस केवल गंगापुर सिटी में ही दोनों सीट जीत सकी है।
किस नवगठित जिले में यह रही स्थिति...
1. डीडवाना-कुचामन-
सीट- 5
कांग्रेस- 3
भाजपा- 1
निर्दलीय- 1
2. अनूपगढ़-
सीट- 3
कांग्रेस- 2
भाजपा- 1
3. सांचौर-
सीट- 2
कांग्रेस- 1
भाजपा- 1
4. शाहपुरा-
सीट- 2
कांग्रेस- 0
भाजपा- 2
5. सलूम्बर-
सीट- 1
कांग्रेस- 0
भाजपा- 1
6. गंगापुर सिटी-
सीट- 2
कांग्रेस- 2
भाजपा- 0
7. डीग-
सीट- 3
कांग्रेस- 0
भाजपा- 3
8. नीमकाथाना-
सीट- 4
कांग्रेस- 2
भाजपा- 2
9. खैरथल-तिजारा-
सीट- 3
कांग्रेस- 2
भाजपा- 1
10. कोटपूतली- बहरोड़-
सीट- 4
कांग्रेस- 0
भाजपा- 4
11. बालोतरा-
सीट- 3
कांग्रेस- 1
भाजपा- 2
12. फलोदी जिला-
सीट- 2
कांग्रेस- 0
भाजपा- 2
13. जोधपुर ग्रामीण-
सीट- 5
कांग्रेस- 1
भाजपा- 4
14. जयपुर ग्रामीण
सीट- 6
कांग्रेस- 4
भाजपा- 2
15. दूदू जिला
सीट- 1
कांग्रेस- 0
भाजपा- 1
16. ब्यावर जिला
सीट- 3
कांग्रेस- 0
भाजपा- 3
17. केकड़ी-
सीट- 1
कांग्रेस- 0
भाजपा- 1
29 सीट पर कम हुआ था मतदान
इन पचास सीट में से 29 में मतदान प्रतिशत कम हुआ। इसमें फलोदी अव्वल है, जहां पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 7.83 प्रतिशत कम वोटिंग हुई। वहीं, जोधपुर ग्रामीण और नीम का थाना से जुड़ी सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत का ग्राफ गिरा। जयपुर ग्रामीण की भी 6 में से 4 सीट पर वोट नहीं बढ़ पाए। नवगठित डीडवाना-कुचामन जिले की पांच में से चार सीट पर वोट प्रतिशत बढ़ा। हालांकि, राज्य निर्वाचन विभाग और चुनाव आयोग ने पुराने 33 जिलों के आधार पर चुनाव प्रक्रिया की है।
Published on:
04 Dec 2023 08:51 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
