31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरदासपुर जीत से प्रदेश भाजपा में हडक़ंप, कांग्रेस को मिली नई ऊर्जा, भारी बहुमत से जीतने की तैयारी शुरू!

दो दिन पूर्व बैठक में कुछ नामों पर हो सकती है चर्चा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 16 Oct 2017, 4:56 PM IST

sachin pilot

जयपुर। गुरदासपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत का असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। कांग्रेस नेताओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और अब प्रदेश के तीन उपचुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करने की बात तक की जा रही है। गुरदासपुर उपचुनाव ने प्रदेश कांग्रेस में जान फूंक दी है।

Read More: उपचुनाव में मतदाताओं को रिझाने के चक्कर में इन जरूरतों को भूल गई प्रदेश सरकार, अब ये शहर भगवान भरोसे

अजमेर , अलवर में लोकसभा तथा मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब कांग्रेस अपनी रणनीति बना रही है। इसके तहत कांग्रेस तीनों जगह भाजपा को घेरने के प्रयास में है। इसके लिए अच्छे और जिताऊ प्रत्याशी की तलाश चल रही है।

Read More: किसान पिता के लिए सहपाठी और शिक्षक बने भगवान, सोशल मीडिया के जरिए बेटे का करवा दिया बोनमेरो ट्रांसप्लांट

दो दिन पहले दिल्ली में प्रत्याशियों की तलाश के लिए आला नेताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट , नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी समेत कई अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। बैठक में कुछ नामों पर चर्चा की गई है, लेकिन उनका खुलासा नहीं किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के काम नहीं होने से उनकी नाराजगी को कांग्रेस उपचुनाव में मुद्दा बनाने की तैयारी में है।

Read More: हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल बने राजस्थान के ये मंदिर-मस्जिद, नवाब अमीर खां ने रखवाई थी एक साथ दोनों की नींव

पायलट ने बताया कि चुनाव की तारीख सामने के आने के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। प्रत्याशी कोई भी हो, सभी नेता मिलकर तीनों जगह कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताएंगे।

Read More: नौकरी में उम्र सीमा बढ़ाने का वादा भूल गई सरकार, विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगारों की मांग पकड़ रही जोर

Read More: Photos: रोड़ पर कचरा फेंक रहे व्यक्ति को महापौर ने पकड़ा रंगे हाथ, उसके बाद जो हुआ...