10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कच्चा तेल फिर मजबूत, नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

कच्चे तेल के दाम धराशायी होने के बाद एक बार फिर मजबूत हो रहे है। वैश्विक बाजार में इसके दाम एक बार फिर 74 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गए है।
2 min read
Google source verification
कच्चे तेल फिर मजबूत, नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

कच्चे तेल फिर मजबूत, नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल के दाम धराशायी होने के बाद एक बार फिर मजबूत हो रहे है। वैश्विक बाजार में इसके दाम एक बार फिर 74 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गए है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, महंगाई का झटका देते हुए तेल कंपनियों ने एक मार्च को domestic cylinder की कीमतों में 50 रुपए और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपए की बढ़ोतरी की थी। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

यह भी पढ़ें : निर्यात मांग से लालमिर्च महंगी, इस साल पैदावार कम

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

यह भी पढ़ें : सोने में तेजी थमी, फिर आया 61 हजार पर, चांदी की चमक बरकरार

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग