17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात में फिर पारे में आई गिरावट​, दिन में धूपछांव दिलाएगी धूप की ​तपिश से राहत

प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है लेकिन उत्तर पूर्वी राज्यों में मौसम के मिजाज में हो रहे बदलाव से प्रदेश में रात के तापमान में फिर गिरावट दर्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 28 Oct 2017, 8:39 AM IST

monsoon 2017

जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज

जयपुर। प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है लेकिन उत्तर पूर्वी राज्यों में मौसम के मिजाज में हो रहे बदलाव से प्रदेश में रात के तापमान में फिर गिरावट दर्ज होने लगी है।

राजधानी में बादलों की आवाजाही आज तड़के से ही शुरू हो गई है, जिसके चलते दिन में शहर के बाशिंदों को धूप की तपिश से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में चक्रवाती तंत्र सक्रिय बना हुआ है।

दूसरी तरफ उत्तर पूर्वी राज्यों के मौसम में बदलाव होने व कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके कारण उत्तर पूर्वी हवाएं तेज रफ्तार से चलकर प्रदेश तक पहुंचने पर मौसम में महसूस हो रही गर्माहट से राहत मिलने की संभावना है।

राजधानी में आज सुबह सात बजे दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हालांकि हवा की गति सुबह थमी रही, लेकिन हवा में नमी के कारण रात के अलावा सुबह भी मौसम का मिजाज ठंडा रहा है। स्थानीय मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, शहर में आज दिन का तापमान 34 डिग्री के आस पास रहने व दिन में छितराए बादलों से धूपछांव की स्थिति रहने की संभावना है।